स्माल मॉड्यूलर रिएक्टर

AI और Data Centres के लिए Small Modular Reactors: विश्वसनीय और स्वच्छ ऊर्जा का नया विकल्प

Artificial Intelligence और data centres के तेजी से विस्तार के कारण बिजली की मांग में असाधारण वृद्धि हो रही है। IEA के अनुसार, दुनिया के data centres की बिजली खपत 2024 के लगभग 460 TWh से बढ़कर 2030 तक 1,000 TWh से अधिक हो सकती है। ऐसी परिस्थितियों में केवल सौर और पवन ऊर्जा पर निर्भर रहना कठिन है, क्योंकि ये मौसम और समय पर निर्भर हैं।

ऐसे में Small Modular Reactors (SMRs) भविष्य की एक महत्वपूर्ण तकनीक के रूप में सामने आ रहे हैं। SMR छोटे आकार के परमाणु रिएक्टर होते हैं, जिन्हें पारंपरिक बड़े nuclear power plants की तुलना में modular तरीके से बनाया और स्थापित किया जा सकता है। इनसे 24×7 reliable, firm और low-carbon electricity उपलब्ध कराई जा सकती है।

AI data centres के लिए बिजली की निरंतरता अत्यंत महत्वपूर्ण है। कुछ सेकंड का power interruption भी बड़े computational workloads को प्रभावित कर सकता है। SMR को data centre के पास या उसके लिए dedicated microgrid में स्थापित करके लगातार बिजली उपलब्ध कराने की संभावना है। आवश्यकता पड़ने पर SMR grid से अलग होकर critical loads को भी बिजली दे सकता है।

इस क्षेत्र में बड़ी technology companies भी रुचि दिखा रही हैं। IEA के अनुसार, data centres की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए SMRs की लगभग 25 GW तक की योजनाएँ विभिन्न चरणों में सामने आ चुकी हैं। 2030 के बाद SMRs data centres के लिए low-emission baseload electricity के महत्वपूर्ण स्रोत बन सकते हैं।

भारत में भी SMR पर काम शुरू हो चुका है। भारत सरकार ने 220 MWe Bharat Small Modular Reactor (BSMR-200) और 55 MWe SMR-55 के विकास की दिशा में पहल की है। इनका उपयोग captive power, पुराने fossil-fuel power plants के स्थान पर तथा दूरस्थ क्षेत्रों में किया जा सकता है।

हालाँकि SMRs के सामने उच्च प्रारंभिक लागत, nuclear safety, regulatory approvals, radioactive waste management और fuel supply chain जैसी चुनौतियाँ हैं। इसलिए इन्हें बड़े पैमाने पर commercialise होने में अभी समय लगेगा।

AI और data centres के युग में SMRs केवल nuclear technology का नया रूप नहीं हैं, बल्कि reliable electricity + low carbon emissions + energy security के संयोजन का एक संभावित समाधान हैं। भविष्य में SMR + Renewable Energy + Battery Storage + Smart Grid का संयोजन data centres और अन्य 24×7 ऊर्जा-गहन उद्योगों के लिए एक महत्वपूर्ण energy architecture बन सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top